राष्ट्रीय
30-Mar-2026


पटना,(ईएमएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद भी वह अभी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने वाले है। नीतीश के इस्तीफे के बाद नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जदयू नेताओं ने कहा कि उनके जाने से बिहार दुखी है। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी उनके इस्तीफे के बाद रोते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनके साथ काफी दिनों से काम कर रहा हूं। उनके जाने से दुखी हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सदन में डांटना, पुचकारना, समझाना या कोई मंत्री जवाब देने में फंस जाता हो, तब उसको बेल आउट करना, यह सब नीतीश जी करते थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोई नार्मल आदमी नहीं थे, वह इंटेलीजेंट मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी हर विभाग में अच्छी पकड़ थी। वह नए मंत्रियों को भी गाइड करते थे। जेडीयू विधायक चौधरी ने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार जैसा अभिभावक मिलना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने नीतीश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह गार्जियन के तौर पर हमेशा मार्गदर्शन करते रहने वाले है। उनके मार्गदर्शन में चलेगी सरकार चौधरी ने कहा कि विकास की जो लाइन नीतीश कुमार ने खींची है। उनके बाद जो भी आएगा उसके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष है। आशीष दुबे / 30 मार्च 2026