क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) शहर में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कौन थे। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया कि वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह चौराहे पर टहलने आए थे, तभी अचानक हमलावर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। दतिया कोर्ट ने पूर्व पार्षद बाल किशन कुशवाहा की हत्या के मामले में पार्षद कल्लू कुशवाहा समेत छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो कल्लू कुशवाहा को जमानत मिल गई थी। करीब 4 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आए थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जांच शुरू कर दी है।