क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर गिरने से येलो लाइन सेवा डेढ़ घंटे बाधित रही। 51 वर्षीय अनिल कुमार संतुलन बिगड़ने से गिरे और घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से कार्यालय समय के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी हुई, जिससे कई स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई और सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पूर्वाह्नन लगभग 11 बजे ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी कि विश्वविद्यालया स्टेशन पर यात्री के ट्रैक पर आने के कारण येलो लाइन पर ट्रेन सेवा में देरी हो रही है। सुरक्षा कारणों से मेट्रो ट्रेनों का संचालन नियंत्रित कर दिया गया, जिससे ट्रेनें देरी से चलीं और कई स्टेशनों पर अधिक भीड़ बढ़ गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/ मार्च/2026