राज्य
31-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। राज्य सरकार ने जयपुर विद्युत वितरण निगम में अधीक्षण अभियंता के तीन नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इससे निगम में अधीक्षण अभियंता के स्वीकृत कैडर की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।उल्लेखनीय है कि निगम ने पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर तथा आरडीएसएस आदि योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए अधीक्षण अभियंता के नए पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष भिजवाया था। वित्त विभाग ने इनके सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी से इन महत्वपूर्ण केन्द्रीय योजनाओं का प्रदेश में और प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा। साथ ही, निगम में अधिशासी अभियंताओं के लिए पदोन्नति के बेहतर अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। अशोक शर्मा/ 5:40 बजे/31 मार्च 2026