31-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होगया है और यह अभियान 30 जून 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इसीक्रम में आज मंगलवार को हाई स्कूल बसवाहा में जल संरक्षण के विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ ही नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, पूर्व से उपलब्ध जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत, भूजल संवर्धन, जल स्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने तथा राजस्व रिकॉर्ड में जल संरचनाओं एवं नहरों का अंकन प्राथमिकता से किया जाएगा। साथ ही आगामी मानसून के दृष्टिगत पौधारोपण की आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की जाएंगी। “जल गंगा संवर्धन अभियान” को सभी की सहभागिता से जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़े और भविष्य के लिए जल संसाधनों का सतत संरक्षण सुनिश्चित हो सके।