क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सभापति मनोज सिंह तोमर ने जमुनाबाग नर्सरी में बन रहे नवीन परिषद भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभापति मनोज सिंह तोमर ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली अधिकारियों ने बताया कि नवीन परिषद भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सभापति श्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन परिषद भवन में सीवर, पुट्टी, प्लंबिंग आदि कार्य साथ साथ तेजी से करायें जिससे समय पर कार्य पूर्ण हो सके। इसके साथ ही निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए।