क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 40 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। एसडीएम श्री मणिन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती देवंती परते सहित अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 31 मार्च् 2026