प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम के संबंध में विभाग प्रमुखों को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी मंच संचालन, दीप प्रज्जवलन, पूजन सामग्री, मंच की व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिविर में ठंडा पीने के पानी की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी मालाओं व पुष्प गुच्छ व जिला शिक्षा अधिकारी के सम्पर्क में रहेंगे। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग स्टेज पर बैक ड्राप बैनर की व्यवस्था, स्टेज पर सोफासेट व व्हीआईपी कुर्सी सेंटर टेबल सहित की व्यवस्था, सीएमओ नगर पालिका नरसिंहपुर मंत्री व विधायकों के लिए स्टेंडी लगवाने, स्थल की साफ-सफाई, उप संचालक कृषि व पीडी आत्मा ऑडिटोरियम के बाहर 25 काउंटर की व्यवस्था, प्रत्येक काउंटर पर 2 टेबल, 4 कुर्सी व स्वास्थ्य शिविर में 100 कुर्सी, जिला आबकारी अधिकारी ऑडिटोरियम के बाहर काउंटर स्थल, चिकित्सा शिविर स्थल पर टेंट की व्यवस्था करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग शिविर में माइक व पोडियम की व्यवस्था, जिला आपूर्ति अधिकारी नाश्ते की व्यवस्था, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग, एचपीव्ही टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रबंधक ई-गवर्नेंस आधार कैम्प, डीपीएम एनआरएलएम व डीसी जनअभियान परिषद विभागीय आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर तथा प्रदर्शनी व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। शिविर में काउंटर के साथ विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एनआरएलएम, कृषि, महिला बाल विकास, चिकित्सा, आयुष सहित अन्य सभी विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। लोक सेवा गारंटी अपनी टीम के साथ शिविर में प्राप्त आवेदनों की पोर्टल पर प्रविष्टि करेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पार्किंग व्यवस्था, जिला परिवहन अधिकारी व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी रेस्ट हाउस व्यवस्था करेंगे। प्रत्येक सेवा के मंच से 5-5 हितग्राहियों को हितलाभ दिलवाने व शेष हितग्राहियों को विभाग के काउंटर पर हितलाभ वितरित किया जाएगा। सभी सीईओ जनपद व सीएमओ नगर पालिका अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व पार्षदों को शिविर के लिए आमंत्रित करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी शिविर उपरांत प्रेसनोट जारी करेंगे। सीईओ जनपद गोटेगांव, नरसिंहपुर, करेली, चांवरपाठा व सीएमओ नगर पालिका गोटेगांव, करेली, गाडरवारा 200-200 हितग्राहियों को शिविर में लाना सुनिश्चित करेंगे। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 31 मार्च् 2026