31-Mar-2026
...


हनुमान मंदिरों में हवन, पूजन, भंडारे कल जबलपुर, (ईएमएस)। श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव कल 2 अप्रैल गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है| इस अवसर पर नगर के हनुमान मंदिरों में विविध आयोजन किए जायेंगे| आज 1 अप्रैल से अखंड रामायण पाठ आरंभ हो रहे वहीं कल 2 अप्रैल को हवन, पूजन, भंडारे के आयोजन होंगे| 101 किलो शुद्ध घी की इमरती का महाभोग ........... बरेला बस स्टैंड नगर परिषद के बाजू में स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव में 1 अप्रैल बुधवार को सुबह 8:00 बजे से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ होगा साथ ही 2 अप्रैल को मानस पाठ संपन्न होने के बाद सुबह 8:00 बजे सामूहिक सुंदरकांड हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें भंडारे के साथ शुद्ध की इमरती का महाभोग का प्रसाद भी खिलाया जाएगा| श्री संकट मोचन मंदिर समिति के पुजारी पंडित शरद अवस्थी,प्रदीप विश्वकर्मा ,रजनीश कुमार पाण्डेय, रमेश नामदेव, दीपक अग्रवाल,उमाशंकर विश्वकर्मा,सतीश चौबे,सचिन,नंदू उपाध्याय, सुनील यादव आदि ने भक्तों से उपस्थिति की अपील की है| काले हनुमान जी में आयोजन .......... पाटन बायपास स्थिति विदित सिग्नेचर टाउनशिप के चिंतामणि हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से विशाल भंडारा होगा। वहीं शाम 4 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। रात्रि 8 बजे हनुमान जी की महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति सदस्य निमिष अग्रवाल युवराज तिवारी,गुड्डू शुक्ला, सुधीर तिवारी , चिराग लालवानी, पंकज त्रिपाठी आदि ने श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की है। पौराणिक ग्रंथो के मुताबिक काले हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है| हनुमान रथ यात्रा कल.......... श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू एकता मंच द्वारा कल 2 अप्रैल को अधारताल मंदिर से निकाली जाएगी। रथ यात्रा में भगवान श्री हनुमान जी का विशेष भव्य रथ, राम दरबार की आकर्षक झांकी तथा श्री रामलला की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रजनीश सिंह चौहान, विमल राय, मनीष अग्रहरि, प्रदीप यादव, मोनू नामदेव, सतीश साहू, सोनू विश्वकर्मा, वरुण सिंह, रूपेश विश्वकर्मा, सुभाष शुक्ला, सुबोध पहाड़िया, पिंटू पांडे आदि ने उपस्थिति की अपील की। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 6.55