क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा मंगलवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां रखे विभिन्न मूल्यों के स्टांप एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाम्प का भौतिक रूप से सत्यापन और कोषालयीन व्यवस्थाओं के संबंध में अन्य जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा आगजनी से सुरक्षा सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर, जिला कोषालय अधिकारी रविन्द्र सूर्यवंशी, सहायक कोषालय अधिकारी अशोक राणा उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026