--दीक्षा सिंह परिवार के साथ हाथरस (ईएमएस)। कस्बा की होनहार बेटी दीक्षा सिंह ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर डिग्री हासिल की है, जिससे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।दीक्षा सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी की पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार आईएसबी हैदराबाद विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्थान है, जहां देश-विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और प्रवेश पाना अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक होता है। सीमित सीटों वाले इस विशेष प्रोग्राम में चयनित होकर दीक्षा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में संस्थान के डायरेक्टर भगवान चौधरी ने मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। इस दौरान परिजनों ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।दीक्षा की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे सासनी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि बेटियों की शिक्षा और परिश्रम का प्रेरणादायक उदाहरण बनी है।इस अवसर पर महेंद्र सिंह सोलंकी, अंजली सिंह सोलंकी सहित परिवार व समाज के अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026