दमोह (ईएमएस)। दमोह जिले नगर में यह अवैध कॉलोनी और मैरिज गार्डन और होटल में ज्यादातर सप्लाई की जा रही है इस मुरम को अवैध खनन माफिया के द्वारा मनमाफिक रेट पर लोगों को विकय की जा रही है और जिले के अधिकारी कोई कार्यवाही करने की बजाय अपने हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं क्योंकि इनके द्वारा खनन माफियाओं से एक मोटा कमीशन ले लिया जाता है और जन चर्चा का विषय है कि एक खनिज इंस्पेक्टर अवैध उत्खनन में पार्टनर भी है। और यह अवैध खनन माफिया पर कोई कार्यवाही नहीं होने देते एवं जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कमलेश के द्वारा भी आज दिनांक तक किसी भी खनिज माफिया के विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई क्योंकि इनके द्वारा जिले में अवैध उत्खनन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है एक मामले में इन्होंने अवैध उत्खनन की कार्रवाई में पीड़ित को रुपए न देने पर आरोपी बना दिया और उसको लगातार इनके द्वारा मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा है जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कमलेश हमेशा अपने कार्य को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं क्योंकि इनको जिले में किसी भी अधिकारी का भय नहीं है इनका सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और ठेकेदारों से मधुर संबंध है उनके कार्यालय के बाहर ज्यादातर सत्ताधारी पार्टी के नेता और ठेकेदार नजर आते हैं। इनके द्वारा जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कमलेश के द्वारा जो भी अवैध उत्खनन और रेत पत्थर मुरम गिट्टी बेचने वालों से एक मोटी रकम की वसूली हर महीने की जाती है कुछव्यापारियों ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यदि खनिक विभाग को हम लोग पैसा नहीं देते हैं तो उनके द्वारा हमारे लीगल काम को भी इलीगल बताकर हम लोगों को परेशान किया जाता है और कार्य नहीं करने दिया जाता यदि हम लोगों को दमोह जिले में काम करना है तो जिला खनिज अधिकारी को हर महीने एक मोटा कमीशन देना होता है दमोह जिले में अवैध खनन माफियाओं का बोलबाला है जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कमलेश के द्वारा पत्रकारों को भी पूरी जानकारी नहीं दी जाती है जहां पर यह कार्यवाही करते हैं। और इनका रवैया भी अपने कार्य को लेकर ठीक नहीं है अब देखना होगा खबर प्रशासन के बाद ग्राम पंचायत आनु में हुई अवैध उत्खनन को लेकर कब कार्यवाही की जाती है या मामले को फिर से एक बार रफा दफा कर दिया जाएगा। और हमारा जिला प्रशासन कब अपनी कुंभ करनी निंद्रा से जागेगा और जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कमलेश पर कब कार्यवाही करता है यदि उपरोक्त मामले की जांच निष्पक्षता तरीके से कराई जाती है तो करोड़ों रुपए की रिकवरी वहां पर निकलेगी और खनिज विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्यवाही होगी क्योंकि इस प्रकरण में पूरे खनिज विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी संघ लग्न है।