देवघर(ईएमएस)।गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन असम विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्यक्रम के लिए रवाना होने के क्रम में देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी साथ मौजूद रहे।झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।स्वागत करने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, देवघर मेयर रवि राउत, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, महानगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, हीरा देवी, संतोषी शर्मा, जय नाथ मंडल, पप्पू गुप्ता, शहनाज परवीन, पार्षद अमरेश ज्योति, सचिन राउत, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कर्मवीर सिंह/31मार्च/26