खरगोन (ईएमएस)। एनटीपीसी ने अपना 11वां स्थापना दिवस उत्साह और एकजुटता की भावना के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसने पूरे दिन को गर्व और उपलब्धियों के चिंतन से भर दिया। इस अवसर पर टाउनशिप में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें विभिन्न प्रतिभाओं और योगदानों को सम्मानित किया गया। हिंदी स्वरचित कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को उनकी रचनात्मकता के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं रंग.ए.निमाड़ मेला में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। समारोह का उत्साह केक कटिंग और गुब्बारा उड़ान के साथ आगे बढ़ाए जो भविष्य की आकांक्षाओं और विकास का प्रतीक रहा। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मोहन वी बीयूएच ने स्टेशन की प्रमुख उपलब्धियों और मील के पत्थरों को रेखांकित करते हुए कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026