क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय अपेक्षित पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं की बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर मंचासीन रहे बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बूथों पर ध्वजारोहण करने, की अपील की,जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का प्रतीक बताया है। विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि भाजपा नीति, नियत और सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। यही कारण है कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज हमारी सरकार 18 राज्यों में है। हमारी रीति-नियत और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिन राज्यों में भी सरकार बनी वहां लगातार जनता ने हर चुनाव में समर्थन किया। केंद्र में भी तीसरी बार सरकार चुनी गई। पार्टी के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के कारण जनता से पार्टी जुड़ी रहती है। आगामी कार्यक्रम में भी कार्यकर्ता उत्सव के रुप में कार्यक्रमों को मनाएं। बैठक को महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव ने भी संबोधित किया। भाजपा मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान करीब 9 मंडलों में मन की बात कार्यक्रम में 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग करने वाले मंडल अध्यक्षों का प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायकों ने सम्मान कर प्रोत्साहित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026