खेल
01-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रमंडल युवा खेल अगले साल 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक माल्टा और गोजो में खेले जाएंगे। इन खेलों का उद्घाटन समारोह 29 अक्टूबर को होगा जिसके बाद 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक खेल स्पर्धायें होंगी। इससे युवाओं को अभी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। इन खेलों में आठ स्पर्धाएं तैराकी और पैरा तैराकी, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, नेटबॉल, सेलिंग, स्क्वाश, ट्रायथलॉन, वॉटर पोलो और भारोत्तोलन शामिल रहेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों की मुख्य कार्यकारी केटी सैडलियर ने कहा, माल्टा 2027 एक रोमांचक और अच्छे खेलों का वादा करता है। साथ ही कहा विश्व स्तर की सुविधाएं भी इसमें युवाओं को मिलेंगी जिससे भविष्य के सितारे निकलेंगे। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इन खेलों में नौकायन और वाटर पोलो का भी पहली बार आयोजन होगा। माल्टा में राष्ट्रमंडल के 74 देशों और क्षेत्रों से लगभग 1,200 एथलीटों के 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में भाग लेने की उम्मीद है। गिरजा/ईएमएस 01 अप्रैल 2026