खेल
01-Apr-2026
...


बेंगलुरू (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने आईपीएल में 19 वें सत्र की शुरुआत शानदार जीत से की है। जिसके बाद से ही टीम में उत्साह का माहौल है। इस प्रकार टीम अपना खिताब बरकरार रखने के लिए तैयार नजर आती है। पहले मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिन ऑलाउंडर कुणाल पंड्या का कहना है कि टीम पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर हुई है। कुणाल के अनुसार पिछले साथ पिछले साल टीम नई थी पर इस बार खिलाड़ी एकदूसरे से घुल मिल गये हैं और सभी को अपनी भूमिका पता है। इससे किसी प्रकार का संशय नहीं रहता है। आरसीबी ने पिछले सत्र में पहली बार । खिताबी जीत दर्ज की थी। कृणाल ने कहा, इस साल टीम में बदलाव नहीं हुए है। सभी पहले से खेल रहे हैं, ऐसे में टीम संतुलन भी बेहतर हुआ है। इस साल खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के साथ ही ताकत और कमजोरी पता है। उन्होंने कहा, जब मैं बड़े अवसरों पर खेलता हूं तो मुझे लगता है कि अगर भगवान आपको यहां तक लाए हैं तो कोई कारण होगा और मुझे लगता है कि ये बड़े मौके मेरे लिए ही बने हैं। मुझे पहले दबाव महसूस होता था पर अब में शांत रहने का प्रयास करता हूं। जिससे की बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली से सभी प्रेरित रहते हैं। उनका खेल के प्रति जो जुनून है उसकी कोई बराबरी नहीं सकता है। गिरजा/ईएमएस 01 अप्रैल 2026