नई दिल्ली (ईएमएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई ने विश्वविद्यालय में नक्सलवाद के खिलाफ पुतला दहन और शवयात्रा निकाली। साबरमती लान से मुख्य द्वार तक निकली इस यात्रा में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसका उद्देश्य नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का राष्ट्रीय संकल्प दर्शाना था, जो हिंसा, अविकास और समाज-विरोधी प्रवृत्तियों के अंत का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नक्सलवाद ने विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित किया है। ऐसे में इसका उन्मूलन केवल सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और स्थिरता से भी जुड़ा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026