क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


- खेती के पट्टे के नाम पर मांगी थी रिश्वत इन्दौर (ईएमएस) लोकायुक्त पुलिस इन्दौर ने एक ट्रैप कार्रवाई आयोजित कर जल संसाधन विभाग के अमीन को 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। अमीन ने यह रिश्वत फरियादी से खेती के पट्टे के नाम पर मांगी थी जिसकी शिकायत फरियादी ने इन्दौर लोकायुक्त में की जिसके सत्यापन उपरांत लोकायुक्त इन्दौर ने एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई आयोजित कर रिश्वतखोर अमीन को रंगेहाथों पकड़ लिया। पकड़ाएं अमीन का नाम राज दिनकर पिता राजेंद्र दिनकर उम्र छब्बीस साल निवासी स्कीम 78, विजय नगर, इंदौर है और वह जल संसाधन विभाग धार में पदस्थ हैं। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर हुई इस ट्रैप कार्रवाई के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाराम पटेल निवासी ग्राम आमला ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से शिकायत की थी कि तालाब की रिक्त भूमि पर खेती का पट्टा दिलाने के एवज में आरोपी अमीन द्वारा 30 हजार रुपए की मांग की जा रही है। जबकि पट्टे की वास्तविक फीस मात्र 5 से 7 हजार रुपए है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर पर कराई तो मामला सही पाया गया जिसके बाद कल 31 मार्च 2026 को एक ट्रैप दल गठित किया गया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई और आरोपी राज दिनकर से आवेदक दयाराम ने सम्पर्क किया तो को अवकाश होने के कारण राज रिश्वत लेने दयाराम के प्रकाश नगर धार स्थित किराए के मकान पर ही रिश्वत लेने पहुंचा जहां पहले से ही लोकायुक्त टीम तैनात कर दी गई थी। जैसे ही आरोपी राज ने 10 हजार रुपए रिश्वत के रूपए अपने हाथ में लिए, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया अब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस इन्दौर की इस ट्रैप कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार और रामेश्वर निंगवाल की अहम भूमिका रही। आनंद पुरोहित/ 01 अप्रैल 2026