क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने अपराध रोकने के अभियान के तहत तिलक नगर और मादीपुर में कार्रवाई की। इसमें तीन आरोपियों मनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और पंकज को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई में तिलक विहार पुलिस चौकी की टीम ने आपरेशन कवच 13.0 के तहत पीर बाबा मजार, डबल स्टोरी इलाके में एक संदिग्ध युवक को रोका। जांच में उसकी मोटरसाइकिल चोरी की निकली और तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान तिलक नगर निवासी मनजीत सिंह (26) के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपित पहले से पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026