क्षेत्रीय
01-Apr-2026


बालाघाट (ईएमएस). नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनान्तर्गत 11 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में अधिकतम 100 जोड़ों को शामिल किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरोलिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के इच्छुक जोड़ों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि से पूर्व योजना शाखा, नगर पालिका परिषद बालाघाट में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सीएमओ कतरोलिया ने स्पष्ट किया है कि 100 आवेदन प्राप्त होते ही आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी तथा नगर पालिका क्षेत्र के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन सूची नगर पालिका परिषद की समिति के अनुमोदन के बाद जारी की जाएगी। आवश्यक दस्तावेजों की सूची सामूहिक विवाह में भाग लेने हेतु आवेदकों को बीपीएल, एएवाय राशन कार्ड, ई-केवाईसी युक्त समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कन्या का राष्ट्रीयकृत बैंक खाता (न्यूनतम सीमा 50 हजार रुपये), 10 वीं की अंकसूची / वोटर आईडी / जन्म प्रमाण पत्र, अन्य निकाय की स्थिति में अनापत्ति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक जोड़ों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। भानेश साकुरे / 01 अप्रैल 2026