क्षेत्रीय
01-Apr-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)।... कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के कार्यकारिणी सभा की बैठक जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के आईपीपी 6 में बुधवार 8 अप्रैल को प्रात: 11 बजे आयोजित की जाएगी। सचिव/जिला सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजकुमार चौधरी ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की है।