क्षेत्रीय
01-Apr-2026


इच्छुक आवेदनकर्ता 3 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन दे सकते हैं नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. निदेशक सेंट-आरसेटी नरसिंहपुर ने बताया कि सेंट-आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में नि:शुल्क महिला सिलाई का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रहेगा। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। इच्छुक आवेदनकर्ता 3 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन दे सकते हैं। साक्षात्कार लिए जाने के उपरांत चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण 4 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। एक बैच के प्रशिक्षण 35 अभ्यर्थियों की सीट रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री, स्टेशनरी, 3 टाइम चाय-नाश्ता, दो टाईम भोजन एवं आवासीय सुविधा, सर्टीफाई ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदकों को अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड, मार्कशीट, बीपीएल राशन कार्ड/ मनरेगा जॉब कार्ड/ ग्रामीण समूह का सदस्य-एसईसीसी, 4 फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अनिवार्य रूप से बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लाना आवश्यक है।