क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). कोतवाली थाना पुलिस ने रेत के अवैध खनन और परिवहन मामले में कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस मामले में राकेश लिल्हारे 34 वर्ष निवासी लोधी मोहल्ला बालाघाट और दुर्गेश आमाडारे 28 वर्ष निवासी गोंगलई बालाघाट के खिलाफ धारा 303 (2), 49 बीएनएस, 4 /21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 ए 5723 और स्कूटी क्रमांक एमपी 50 एमजे 2962 को जब्त किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गायखुरी क्षेत्र से अवैध रुप से रेत का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। भानेश साकुरे / 01 अप्रैल 2026