क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मास के प्रथम कार्य दिवस में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया जाता है। इसी कड़ी में 1 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मृणाल मीना, अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एमआर कोल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव, अन्य विभागों के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। भानेश साकुरे / 01 अप्रैल 2026