क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


- पी.सी. ज्वैलर्स पर ग्राहकों ने लगाए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के अग्रसेन चौक स्थित नामी ज्वेलरी शोरूम पी.सी. ज्वैलर्स अब बड़े विवाद में घिर गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने और आभूषणों के बायबैक में मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एसोसिएशन ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के अनुसार, खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को पी.सी. ज्वैलर्स से एक हीरा जडि़त सोने की अंगूठी खरीदी थी। हीरा: 0.46 सेंट खरीद कीमत (2018) ?85,799 पीडि़त का आरोप है कि जब वह हाल ही में अंगूठी को वापस बेचने (बायबैक) शोरूम पहुंचा, तो उसे वर्तमान बाजार दर से काफी कम कीमत ऑफर की गई,यहां तक कि खरीद मूल्य से भी कम। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले 8 वर्षों में सोने के दाम में भारी वृद्धि हुई है। मेकिंग चार्ज काटने के बाद भी अंगूठी की कीमत लगभग ?1,17,299 बनती है, लेकिन शोरूम प्रबंधन इस उचित मूल्य को देने से इनकार कर रहा है। मामले में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि शोरूम द्वारा दिए गए बिल में पारदर्शिता का अभाव है। एसोसिएशन का आरोप है कि इस तरह की बिलिंग ग्राहकों को भ्रमित करने और वास्तविक कीमत छिपाने की साजिश है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने इस पूरे मामले को ब्रांडेड शोरूम के नाम पर लूट करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा यह केवल एक ग्राहक का मामला नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ हो रही संगठित ठगी है। हम इसकी शिकायत राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की शिकायत क्चढ्ढस् और उपभोक्ता फोरम में की जाएगी। पूरे छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पडऩे पर आंदोलन भी किया जाएगा। मनोज राज 04 अप्रैल 2026