राष्ट्रीय
02-Apr-2026


-ममता बनर्जी मां, माटी, मानुष नारे के साथ मतदाताओं को जोड़ने में रहीं सफल कोलकाता,(ईएमएस)। तृणमूल कांग्रेस देश की राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल है। हालांकि इसका मुख्य प्रभाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल है। जहां पार्टी अपनी सत्ता बनाए बरकरार रखे हुए है। 1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने पार्टी का गठन किया था। ममता बंगाल की वर्तमान सीएम हैं। वह केंद्र में दो बार रेल मंत्री रहने के अलावा कई अन्य विभागों की भी मंत्री रह चुकी हैं। टीएमसी की लोकसभा में 22 सीटें और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने साल 2021 में विशाल जीत हासिल की थी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में लगातार 34 सालों तक शासन करने वाली मार्क्सवादी की लेफ्ट फ्रंट सरकार को शिकस्त दी थी। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में साल 2011 में सत्ता हासिल की थी। जोकि मां, माटी, मानुष के नारे के साथ शहरी और ग्रामीण मतदाताओं को जोड़ने में सफल रही। टीएमसी ने अपने लोकलुभावन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत रखी। ममता बनर्जी ने टीएमसी के गठन के बाद पार्टी ने तेजी से अपना आधार बढ़ाया और साल 2009 के लोकसभा चुनाव में अन्य राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन में 8 सीटें जीती थी। फिर साल 2011 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की और इस तरह से राज्य में 34 सालों का लेफ्ट का शासन समाप्त हो गया। ममता बनर्जी के मां, माटी, मानुष के नारे ने ग्रामीण और शहरी मतदाताओं के बीच पार्टी की गहरी पैठ बनाई थी। साल 2016 से लेकर 2021 के बीच में तृणमूल कांग्रेस के बीच कल्याणकारी योजनाओं और प्रत्यक्ष हस्तांतरण पर अपने ध्यान को केंद्रित किया था। टीएमसी को भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता हासिल है। टीएमसी ने साल 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में अपनी सत्ता को बरकरार रखा। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में 215 सीटें जीत कर टीएमसी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली। राज्य में अपना मजबूत आधार स्थापित करने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी अपनी पहुंच बढ़ा ली है। पार्टी अब सांसदों की संख्या के मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं ममता के नेतृत्व में टीएमसी लाखों लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। सिराज/ईएमएस 02अप्रैल26