बालाघाट (ईएमएस). नगर के एक निजी विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा ओजस्वी ठाकरे का कड़ी मेहनत और लगन के बल पर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। छात्रा ओजस्वी ने नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। छात्रा ओजस्वी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। ओजस्वी ने वैभव एकेडमी द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है, जिस पर संस्थान द्वारा उसे 6 हजार रुपए का ईनाम एवं शील्ड प्रदान की गई है। ओजस्वी की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने छात्र को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, छात्र के परिवार विशेषकर पिता श्रम निरीक्षक राकेश ठाकरे एवं माता शिक्षिका ज्योति ठाकरे का सहयोग भी सराहनीय रहा है। भानेश साकुरे / 02 अप्रैल 2026