चंडीघाट चैकी क्षेत्र में बीती रात हुई थी दुर्घटना, पुलिस बल ने स्थिति को सम्भाला आरोपी कार चालक गिरफ्तार, हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित करने का प्रयास हरिद्वार (ईएमएस)। श्यामपुर थाना की चंडीघाट चैकी क्षेत्र में बीती रात कार और स्कूटी की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गये। सूचना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए मृतक के परिजन व बस्ती के लोगों ने चंडीघाट चैकी पहुंचकर कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए चैकी में घुसकर तोडफोड करने का प्रयास किया। सूचना पर श्यामपुर और आसपास थाने की पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला। बताया जा रहा है कि पुलिस हंगामा व तोडफोड करने का प्रयास करने वाले लोगों को चिहिंत करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाने की चंडीघाट चैकी क्षेत्र में बीती रात आई-20 कार और स्कूटी सवार के बीच टक्कर हो गयी। घटना में स्कूटी सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिस उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत धाोषित कर पुलिस को सूचित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों व बस्ती के लोगों चैकी पहुंचकर कार चालक को सामने बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि कुछ लोगों ने चैकी में घुसकर तोडफोड करने का प्रयास किया। सूचना पर श्यामपुर और आसपास के थानों के पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला। पुलिस ने भीड को समझा बुझाकर शांत किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मेरठ नम्बर की कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीती रात कार और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए परिजनों समेत बस्ती के लोगों ने चैकी में हंगामा किया था। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चैकी पर हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है जिनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 अप्रैल 2026