जांजगीर(ईएमएस)। जिले में बिर्रा थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोनादह स्थित आम बगीचे में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगीचे में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। अचानक पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो अलग-अलग फड़ में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 15,970 रुपये नगद और ताश पत्तियां जब्त की हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के निवासी शामिल हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)03 अप्रैल 2026