- रेप की आशंका के साथ जांच तेज अंबिकापुर। जिले में सुबह रिंग रोड के किनारे एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर को कुचला गया था और गले में धारदार हथियार के निशान पाए गए। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिलने से पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शव सुबह स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि महिला के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए बुरी तरह कुचला गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला अंतिम बार किन लोगों के साथ देखी गई थी। आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सत्यप्रकाश(ईएमएस)03 अप्रैल 2026