इन्दौर (ईएमएस) स्पेशल चाइल्ड शिक्षिका सीमा परिहार को समाजसेवी संस्था वामा क्लब द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि स्पेशल चाइल्ड शिक्षिका सीमा परिहार को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। संस्था अध्यक्ष उषा शर्मा के अनुसार संस्था 35 वर्षों से समाजहित में डॉ. सविता गोडबोले के सान्निध्य में कार्य करती रही है। क्लब के माध्यम से लगातार नारी सशक्तीकरण एवं सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। इस माह क्लब की मासिक मीटिंग के साथ यह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सीमा परिहार को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्य अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आभार मीना विश्वकर्मा राजोरिया ने माना। आनंद पुरोहित/ 03 अप्रैल 2026