क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


नृत्य प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चों ने दी अभूतपूर्व प्रस्तुति फिरोजाबाद(ईएमएस) प्रभु श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को महोत्सव स्थल पर अनेकों धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमे दोपहर को बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं रथयात्रा वापसी हुई। श्री दिगम्बर जैन बाहुबली संघ द्वारा महोत्सव स्थल पर बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुकेश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मावती पुरवाल पंचायत महा सभा ने फीते की गांठ खोलकर किया। प्रभु श्री महावीर के चित्र का अनावरण संजीव जैन विक्की, अनुज जैन तुलसी बिहार, अनिल जैन डब्बू ने किया तो वहीं दीप प्रज्वलित सुशील जैन विजय जैन एडवोकेट ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 45 बच्चों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता को कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया था जिसमे कनिष्ट वर्ग में 9वर्ष तक एवं वरिष्ठ वर्ग में 13 वर्ष तक के बच्चों ने जैन भजनो पर अद्भुत और मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निर्णयानक मंडल में उपस्थित कल्पना जैन, आशा भट्ट एवं नीलेश जैन ने बच्चों के नृत्य इमोशन, ड्रेस और भजन के बोल पर किये गए नृत्य को देख कर अपने निर्णय दिए। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में क्रमशः अविका जैन, अगरिमा जैन एवं अर्पिता जैन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ वर्ग में क्रमशः एजिल जैन, अक्षरा जैन और प्रेक्षा जैन ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों मुकेश जैन, अनिल जैन डब्बू, सुनील जैन सेठी, अशोक जैन भदावर, मनोज जैन, भूतपूर्व अध्यक्ष निर्मल जैन, प्रो विमल जैन, संजीव जैन, साहस कुमार जैन, वीरेन्द जैन भदावर, योगेंद्र प्रकाश जैन, कुलदीप मित्तल जैन, श्रीमती कल्पना राजोरिया, संजय ने पी आर ओ, को तिलक लगाकर, पीत दुपट्टा उड़ाकर एवं साफा पहना कर सम्मान पत्र बहन किया। कार्यक्रम का सचलन संजय जैन पी आर ओ और धर्मेंद्र जैन रोकी ने किया। मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने कहा कि यह संस्था बाहुबली भगवान के नाम से जानी जाती है और उन्ही के अनुरूप समाज में मजबूती से अपना दायित्व निभा रही है। मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना राजोरिया ने प्रांगण में उपस्थित प्रतिभागी बच्चों से कहा कि आज आपका अद्भुत नृत्य देखकर में अभिभूत हूं उन्होंने कहा कि आपको नृत्य कला के साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी अनेकों कालाओं में मजबूत होना चाहिए। समारोह के अंत में संघ के अध्यक्ष देवेंद्र जैन रसूलपुर ने सभी अगतुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था नगर की सबसे प्राचीन सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है तथा अनेकों वर्षों से यह संस्था बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आ रही है तथा आप सभी के सहयोग से समाज के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है। कार्यक्रम का समापन णमोकार मन्त्र के साथ हुआ। ईएमएस