भोपाल(ईएमएस)। पिपलानी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे सुरक्षा गार्ड को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल सुरक्षा गार्ड को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ इलाज के दौरान कुछ घंटो बाद ही उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया की अयोध्या एक्सटेंशन में रहने वाले 60 वर्षीय रामगोपाल धाकड़ बीमा हॉस्पिटल रत्नागिरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार देर रात वह ड्यूटी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पिपलानी में उनकी बाइक को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायल रामगोपाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद शुक्रवार अलसुबह उन्होनें दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपं दिया है। पुलिस का कहना है की आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये ज रहे है। जुनेद / 3 अप्रैल