क्षेत्रीय
03-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। अवधपुरी थाना इलाके में पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अपने भाई के साथ मजदूरी करने के लिये एक दिन पहले ही रायसेन से भोपाल आया था। पुलिस का कहना है की शुरुआती जॉच में खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है। थाना पुलिस के अनुसार मृतक राकेश अहिरवार पिता रामप्रसाद अहिरवार (20) मूल रुप से रायसेन जिले के सुल्तानगंज स्थित ग्राम शाहपुर का रहने वाला था। वह मेहनत-मजदूरी का काम करता था। राकेश अपने भाई नत्थू सिंह अहिरवार के साथ काम के लिये एक दिन पहले ही गांव से यहॉ आकर भाई के साथ रीगल टाऊन के पीछे रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उसकी लाश खांबरा मंदिर रोड पर पेड से लटटी नजर आई। उसने दुपट्टे का फंदा फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपं दिया है। शुरुआती जॉच में फिलाहल ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। पुलिस का कहना है की आगे की जॉच में परिजनों के बयान दर्ज किये जायेगें जिसके बाद ही आत्महत्या का कारण साफ हो सकेगा। जुनेद / 3 अप्रैल