भोपाल(ईएमएस)। शहर के हनुमानगंज थाना इलाके में एक बदमाश ने शराब पीने के लिए युवक पर अड़बाजी की। जब उसने पैसै देने से इंकार किया तब बदमाश ने उस चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार सुभाष नगर में विशाल शादी हॉल के पीछे रहने वाला अमित मेहरा उर्फ झंडू पिता रामस्वरुप मेहरा (40) टॉवर जनरेटर का काम करता है। बीते दिन अपने भाई राहुल मेहरा के साथ घायल हालत में थाने आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की 26 मार्च को उसे आरोपी नाना उर्फ सोहेल ने छोला रोड कलारी के पास रोक लिया। आरोपी ने उस पर शराब पीने के लिए अड़ीबाजी करते हुए 1 हजार रुपए देने की मांग की। जब उसने उसका विरोध करते हुए पैसे देने से इंकार करते हुए वहॉ से जाने का प्रयास किया तब बदमाश ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए चाकू से उसकी जांघ, कंधे और पीठ पर वार कर घायल कर दिया। बदमाश की धमकी और डर से उसने उस समय थाने में शिकायत नहीं की थी। मामले में पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला कायम कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए हैं। जुनेद / 3 अप्रैल