अंतर्राष्ट्रीय
03-Apr-2026


जारी किया मलबे का वीडियो; अमेरिका बोला- झूठ फैलाया जा रहा तेहरान(ईएमएस)। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। दोनों देश अपने-अपने हिसाब के कई बड़े दावे कर रहे हैं। कभी अमेरिका कहता है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। वहीं, इन सबके बीच ईरान की ओर से भी बड़ा दावा किया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि उसकी सेना ने एक और अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स यानी आईआरजीसी ने मध्य ईरान के आसमान में एक अमेरिकी एफ-35 विमान को नष्ट कर दिया। एजेंसी ने विमान के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं और कहा है कि यह विमान अमेरिका के लेकनहीथ स्क्वाड्रन का था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विमान पूरी तरह तबाह हो गया और पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है। ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा एफ-35 विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह झूठ बताया है। अमेरिका का कहना है कि उसके सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और ईरान पहले भी कई बार ऐसे गलत दावे कर चुका है। अमेरिका का दावा है कि ईरान की ओर से फैलाए जा रहे वीडियो और तस्वीरें भ्रामक हैं। विनोद उपाध्याय / 03 अप्रैल, 2026