हाथरस-। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस गेट मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा चमन बिहार कालोनी के सामने सार्वजनिक मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 1 शोहदे गोविन्द उर्फ गोगू पुत्र कुँवरपाल निवासी चमन बिहार कालोनी को गिरफ्तार किया है।। एंटी रोमियो टीम में एसआई महेन्द्र सिंह, महिला सिपाही पूजा भाटी व सुप्रिया यादव थाना हाथऱस गेट शामिल थे।उधर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना हसायन मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा नगला विजन रोड सन्डे मार्केट के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 1 शोहदे अनुज पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला मिया को गिरफ्तार किया है।एंटी रोमियो टीम में एसएसआई आदेशपाल सिह, एसआई रामसनेही वर्मा, महिला सिपाही रीना व सिपाही शैलेन्द्र कुमार थाना हसायन शामिल थे। ईएमएस / 03 अप्रैल 2026