हाथरस (ईएमएस)। ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत बरवाना के ग्राम नगला अहीर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की सांसद निधि से 25 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही 225 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण एवं दो हाई मॉस्क सोलर लाइट की स्वीकृति के उपरांत इनका भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर रावल, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा केन्द्रीय कार्यालय, नयी दिल्ली के जितेन्द्र रावल द्वारा किया गया।इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा की विधायक निधि से निर्मित 130 मीटर इण्टर लॉकिंग सड़क एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पाण्डेय की निधि से निर्मित बारात घर का लोकार्पण भी किया गया।इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में विकास किए जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पूर्व जिला महामंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर रावल ने गांव के विकास को भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी सिद्धांतों एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करने का प्रतिफल बताया।भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय, नयी दिल्ली से पधारे जितेन्द्र रावल ने डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी के साथ-साथ सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती निधि अहेरिया, डॉ. प्रवीनदेव रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ठा. सुनील सिंह, मण्डल महामंत्री मुनेश्वर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह रावल, बालकिशन रावल, नीरज अहेरिया, मदन अहेरिया व भोजराज सिंह आदि के अतिरिक्त अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ईएमएस / 03 अप्रैल 2026