क्षेत्रीय
03-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। नवल नगर स्थित बालाजी महाराज हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, इसके उपरांत आचार्य विष्णु त्रिपाठी एवं सहयोगियों की उपस्थिति में आचार्य ओम प्रकाश शर्मा शास्त्री द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, फौजी कुमार शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, अनिल गुप्ता सहित अनेक भक्तों ने पूर्णाहुति दी।हवन के बाद विधि-विधान के साथ आरती वंदन और पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा, मनोज शर्मा (पत्नी सहित), अनिल अग्रवाल, देव भारद्वाज सहित सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। विमल कीर्तन मंडली, चंदपा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की उपस्थिति रही। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं मंडली का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा, नितिन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अनु शर्मा, कमल शर्मा, ओपी गुप्ता, सुनील चतुर्वेदी, अलका शर्मा, रूपवती गुप्ता, संजय वर्मा, धीरू शर्मा, अजीत शर्मा, डॉ सतीश चंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, धनीराम अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सुग्रीव सिंह राणा, अशोक भारती सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। ईएमएस / 03 अप्रैल 2026