- युवतियों को पश्चिम बंगाल और झारखंड से एक-एक महीने के पैकेज पर बुलाता था कानपुर (ईएमएस)। कानपुर के कल्याणपुर और बर्रा में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रैकेट के संचालक और कथित पत्रकार रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह रैकेट शहर के 18 होटलों से जुड़ा हुआ था, जहां युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए भेजा जाता था। पश्चिम बंगाल की एक युवती की शिकायत पर यह रैकेट उजागर हुआ। युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की कि रोहित वर्मा उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने बताया कि वह रैकेट छोड़कर दूसरे रैकेट से जुड़ गई थी, जिस पर रोहित उसे धमकाकर वापस जोड़ने की कोशिश कर रहा था। जांच में पता चला कि रोहित वर्मा युवतियों को पश्चिम बंगाल और झारखंड से एक-एक महीने के पैकेज पर बुलाता था। उन्हें कल्याणपुर के फ्लैट और बर्रा के मकानों में रखा जाता था। रैकेट के तहत शहर के दर्जनों होटलों में कमरे बुक कराए जाते और कॉल गर्ल्स को घंटे के हिसाब से ग्राहकों तक भेजा जाता था। रोहित के मोबाइल से कई लड़कियों के फोटो, व्हाट्सऐप चैट और होटल मैनेजरों के साथ बातचीत मिली। चैट से पता चला कि वह मैनेजरों से ग्राहकों और लड़कियों की व्यवस्था करता था और कमरे खुद बुक कराता था। पुलिस ने रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले में एक एसआई का नाम भी सामने आया है और उस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की जांच जारी है। सतीश मोरे/04अप्रेल ---