राष्ट्रीय
04-Apr-2026


पिटाई के बाद आई आंख में चोट, जिसका इलाज कराने लंदन गए पंचकूला,(ईएमएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। हरियाणा से आप प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने आप नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरियाणा से आप नेता जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (सीएम हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। इतना ही नहीं 4 नेताओं के सामने राघव से मारपीट हुई थी। जयहिंद ने कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव लंदन गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए। उधर, राघव ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे खामोश कराया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। जयहिंद ने 2 मिनट का वीडियो जारी किया। इसकी शुरुआत में कहा कि राघव मालदार और राजदार हैं। राघव बताएं कि उन्हें केजरीवाल के शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। वह यह बात लोगों को क्यों नहीं बता रहे? बताइए कि वे चार लोग कौन थे, सभी को बताइए कि वे चार लोग कौन थे जो वहां बैठे थे जब आपको पीटा गया। आपसे एक लेनदेन के मामले में पूछताछ की गई थी। आप रोते रहे और वहां पर किसी ने भी आपका साथ नहीं दिया। जयहिंद ने वीडियो के अंतिम में कहा कि राघव बहुत बड़ा नाम है, थोड़ी हिम्मत करो। राज्यसभा में इतना बोलते हैं, तब यह भी बोलिए। आशीष दुबे / 04 अप्रैल 2026