नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय युवाओं में वीकेंड राइड के लिए 150-200सीसी बाइक्स पहली पसंद बनी हुई है। युवाओं के रुझान को देखते हुए कंपनियां भी ऐसी ही बाइक्स का निर्माण कर रही है। बाइक निर्माता स्वदेशी कंपनी बजाज की बजाज पल्सर एनएस 200 बाइक अपनी पावर और स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है। इसका 199.5 सीसी इंजन तेज पिकअप और दमदार परफॉर्मेंस देता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी रेसिंग डीएनए और एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जिसमें शार्प हैंडलिंग और राइडिंग मोड्स इसे खास बनाते हैं। अगर स्मूथ और रिफाइंड राइड चाहिए, तो होंडा हार्नेट 2.0 बेहतर विकल्प है, जो कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। बजट और स्टाइल के संतुलन के लिए हीरो एक्सट्रीम 160आर अच्छा विकल्प है, जिसमें हल्का वजन और बढ़िया पिकअप मिलता है। वहीं यामाहा एफझेड-एक्स कम्फर्ट और स्मूथनेस के लिए पसंद की जाती है। शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर आसान राइड और वीकेंड पर लंबी ड्राइव का मजा लेना हो, तो 150सीसी से 200सीसी सेगमेंट की बाइक्स सबसे संतुलित विकल्प बनकर उभरती हैं। इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलें पावर, माइलेज, हैंडलिंग और कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन देती हैं, जिससे ये रोजमर्रा की जरूरतों के साथ एडवेंचर राइड के लिए भी उपयुक्त रहती हैं। बजट में फिट होने के साथ ये युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। सुदामा/ईएमएस 05 अप्रैल 2026