मार्च 2026 में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूव्ही नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय ऑटो बाजार में टाटा नेक्सन की लोकप्रियता एक बार फिर साबित हो गई है। मार्च 2026 में यह देश की बेस्ट-सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी, जहां इसकी कुल 19,810 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। इस दौरान इसने अपने सेगमेंट की अन्य मजबूत प्रतिद्वंद्वियों जैसे मारुति ब्रेजा और किया सोनेट को पीछे छोड़ दिया। ब्रेजा की 16,130 और सोंनेट की 12,012 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा नेक्सन, अपनी ही कंपनी की टाटा पंच के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूव्ही भी रही। नेक्सन को ग्राहकों के बीच खास बनाता है इसका दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीजल विकल्प के रूप में 1.5-लीटर इंजन मिलता है, जो 110 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो नेक्सन का इंटीरियर काफी प्रीमियम और हाई-टेक है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही जेबीएल साउंड सिस्टम म्यूजिक अनुभव को और बेहतर बनाता है। सेफ्टी के मामले में नेक्सन अपनी कैटेगरी में मजबूत मानी जाती है। इसे 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे परिवारों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। सुदामा/ईएमएस 05 अप्रैल 2026