व्यापार
05-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। स्वदेशी वाहन निर्माता महिंद्र एंड महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी सीरीज महिंद्रा बीई6, महिंद्रा एक्सईवी 9ई और महिंद्रा एक्सईवी 9एस ने मिलकर 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। नवंबर 2024 में लॉन्च हुई बीई 6 और एक्सईवी 9ई को बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिनकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हुई। शुरुआती सात महीनों में ही इन दोनों मॉडलों की 30,000 से अधिक यूनिट्स बिक गईं, यानी औसतन हर 10 मिनट में एक गाड़ी की बिक्री हुई। बाद में एक्सईवी 9एस के जुड़ने से कुल बिक्री 50,000 तक पहुंच गई। इन वाहनों ने अब तक 32 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है, जो उनकी विश्वसनीयता को साबित करता है। बीई 6 जहां स्पोर्टी डिजाइन और 682 किलोमीटर तक की रेंज के साथ युवाओं को आकर्षित कर रही है, वहीं एक्सईवी 9ई प्रीमियम सेगमेंट में कूप-स्टाइल डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जा रही है। एक्सईवी 9एस, कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे खासतौर पर परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। इस सफलता के पीछे ग्राहकों का बढ़ता भरोसा भी बड़ा कारण है। लगभग 80 प्रतिशत खरीदार पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन अपना रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 05 अप्रैल 2026