क्षेत्रीय
06-Apr-2026


--पहलवानो को इनाम देते डॉ. विकास शर्मा हाथरस (ईएमएस)। ग्राम बांधनू में आयोजित श्री महादेव के 79वें ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन डॉ. विकास शर्मा ने किया, जिससे आयोजन की गरिमा बढ़ी। इस दौरान बॉबी गुप्ता और पालम प्रधान, दिल्ली की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंटी प्रधान और कान्ता पचौरी मौजूद रहीं। दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि कुश्ती दंगल हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा, अनुशासन और युवा ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने कार्यक्रम संयोजक विवेक उपाध्याय, मेला समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि समाज, संस्कृति और खेल से जुड़े सकारात्मक कार्यों में उनकी सहभागिता आगे भी बनी रहेगी।इस मौके पर नवीन उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, रामप्रकाश उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, पप्पू राठौर, कालीचरण मस्ताना, योगेश शर्मा, सुखबीर सिंह, बृजेश सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, सियाराम उपाध्याय, मनोज गोली, सचिन उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, प्रदीप तोमर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 06 अप्रैल 2026