क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


कटिहार, (ईएमएस)। बिहार के कटिहार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दिनांक 06 अप्रैल को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलता थाना कांड संख्या 63/25 में वांछित आरोपी मो० सलाम को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पर कई गंभीर मामलों में संलिप्तता का आरोप है, जिसके चलते उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‎संतोष झा-०६ अप्रैल/२०२६/ईएमएस