क्षेत्रीय
06-Apr-2026


--स्थापना दिवस मनाते भाजपाई हाथरस (ईएमएस)। कस्बा पुरदिलनगर के मुख्य बाजार स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने की। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया और पूरे आयोजन को भव्य रूप से संपन्न किया गया। मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित एक सशक्त संगठन है, जो समाज और देश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन का हिस्सा होने पर बधाई देते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर सुरेश चन्द्र आर्य, हरीश गोयल, अनिल माहेश्वरी, मोहन सिंह, संजय दुबे, हरप्रसाद बघेल, नरेन्द्र आर्य, निखिल सोनी, आकाश माहेश्वरी, निखिल चैचानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 06 अप्रैल 2026