राष्ट्रीय
06-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने व सुरक्षित मतदान को लेकर सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनाती की योजना बनाई है। बंगाल में पहले ही सीएपीएफ की 2400 कंपनियां तैनात करने योजना बनी थी। वहीं अब अलग से 3000 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है। यानी चुनाव के दौरान बंगाल पूरी तरह से छावनी तब्दील होगा। निर्वाचन आयोग ने अन्य राज्य जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से 3,000 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि ये सुरक्षा बल 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए पहले से ही मौजूद केंद्रीय बलों की पर्याप्त उपस्थिति को और मजबूती प्रदान करेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए, अन्य राज्यों से लगभग 3,000 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को मौजूदा बलों में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त बलों का एक बड़ा दल उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से लिया जाएगा। आधिकारियों ने बताया कि कर्मियों के 13 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से राज्य में पहुंचना शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आयोग ने राज्य भर में केंद्रीय बलों की 2,400 कंपनियों की तैनाती की योजना पहले ही बना ली है। सुबोध/०६-०४-२०२६