राष्ट्रीय
06-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने खरात के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गईं कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। सुबोध/०६-०४-२०२६